EV खरीदने का सबसे आसान तरीका - फायदे ऐसे जो कहीं और न मिले

Electric autirickshaw

अगर आप डीजल और CNG के बढ़ते कीमतों से परेशान हैं और अपने बिजनेस में मुनाफा बढ़ाना चाहते हैं, तो इलेक्ट्रिक गाड़ी खरीदने पर विचार करना चाहिए। लेकिन बिजनेस के लिए सही इलेक्ट्रिक गाड़ी खरीदना उतना आसान नहीं है, क्योंकि आपको लोड क्षमता, रेंज, बैटरी क्षमता, टॉर्क और अन्य तकनीकी जानकारियां जाननी होती हैं। इसके अलावा, ज्यादातर इलेक्ट्रिक गाड़ी खरीदारों को सही इलेक्ट्रिक गाड़ी फाइनेंस मिलना  मुश्किल होता है।

3 आसान कदम: 2024 में टर्नो के साथ घर ले आएं आपकी ड्रीम EV

1. सही गाड़ी का चुनाव करना

सबसे पहले, अपने बिजनेस की जरूरतों के हिसाब से सही इलेक्ट्रिक गाड़ी का चुनाव करना जरूरी है। बाजार में कई सारे कार्गो और सवारी बैटरी गाड़ियां उपलब्ध हैं जिनकी रेंज, लोड आदि अलग-अलग हो सकता है। इसीलिए हम Turno पर सारी सबसे ज्यादा बिकने वाली बैटरी गाड़ियां अपने ग्राहकों को उपलब्ध कराते हैं ताकि आप अलग-अलग ब्रांड और मॉडल  की तुलना कर सकें और सबसे अच्छा गाड़ी  चुन सकें। हमारे EV एक्सपर्ट्स भी इस प्रक्रिया में पूरी तरह से आपकी मदद करते हैं।

2. फाइनेंस प्राप्त करना

अब, आपको अपने लिए सबसे अच्छा फाइनेंस प्लान चुनना होगा। कई सारे बैंक और NBFCs बैटरी गाड़ी के लोन देने का दावा तो करते हैं, लेकिन लंबी प्रोसेस और कड़ी एलिजिबिलिटी मानकों के चलते 90% EV लोन आवेदन खारिज कर दिया जाता है। इसीलिए Turno पर हम सिर्फ गाड़ी ही नहीं बेचते, आपको सुलभ और सुनिश्चित लोन की भी सुविधा देते हैं ताकि आपको गाड़ी खरीदने में कोई अड़चन आए।

3. दस्तावेज तैयार करना

फाइनेंस प्लान मिल जाने के बाद, आपको आवश्यक दस्तावेज तैयार करने होंगे। इसमें आपके बिजनेस से जुड़े दस्तावेज और आपके व्यक्तिगत दस्तावेज शामिल होंगे।

इन दस्तावेजों की सूची कुछ ऐसी है:

  • PAN कार्ड
  • Aadhaar कार्ड
  • बैंक स्टेटमेंट
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • उद्यम प्रमाणपत्र (अगर आप अपनी बिज़नेस के लिए गाड़ी खरीदना चाहते हैं)

Turno से इलेक्ट्रिक गाड़ी खरीदने के प्रमुख फायदे:

Buy EV with Turno
  • सही गाड़ी का चुनाव में मदद : Turno पर उपलब्ध सभी इलेक्ट्रिक गाड़ियां आपकी बिजनेस की जरूरतों को पूरा करती हैं। हमारे EV एक्सपर्ट्स आपकी मदद करेंगे ताकि आप सबसे अच्छा विकल्प चुन सकें।

  • सुलभ और सुनिश्चित फाइनेंस: Turno पर आपको सुलभ और सुनिश्चित फाइनेंस मिलता है। हम आपकी लोन एप्लिकेशन को जल्द से जल्द प्रोसेस करते हैं और आपको गाड़ी खरीदने में कोई अड़चन नहीं आती है।

  • निशुल्क घर पर दस्तावेज संग्रह: Turno आपको घर पर दस्तावेज संग्रह की सुविधा देता है। आप अपने सुविधा अनुसार Turno EV एक्सपर्ट को अपने घर बुलाकर दस्तावेज दे सकते हैं।

  • 5 दिन में डिलीवरी: Turno आपको दस्तावेज़ संग्रह करने के 5 दिन के अंदर गाड़ी डिलीवर कर देता है।

अगर आप इलेक्ट्रिक गाड़ी खरीदने की सोच रहे हैं, तो Turno से संपर्क करें। हम आपको आपकी जरूरतों के हिसाब से सही गाड़ी और फाइनेंस प्लान दिलाएंगे।

Book your free EV consultation

Get the best EV for your business suggested by Turno Experts.

Turno

Explore Turno’s expert articles on electric commercial vehicles (EVs), financing strategies, fleet optimization, industry news & trends. Stay ahead in India’s EV revolution.